नगर निगम के भ्रष्टाचार के विरोध में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
मेरठ। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किए जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।
भ्रष्टाचार के विरोध में संगठन कार्यकर्ताओं ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल भी की। डॉ ओमकार गुप्ता ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार कर्मचारियों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।
नगर निगम के बाबू जनता का कर रहे है उत्पीड़न
नगर निगम की बात की जाए तो नगर निगम के बाबू हाउस टैक्स के नाम पर शहर की जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। अनाप-शनाप हाउस टैक्स बनाकर उपभोक्ताओं को भेजा जाता है। जिसके बाद इसे कम कराने के लिए उपभोक्ता नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटते हुए थक जाते हैं। बाद में बाबू से सेटिंग करके उसकी मनमाफिक रकम नगर निगम में भर दी जाती है।
संगठन ने सरकारी कार्यालयों के बाबुओं की संपत्ति की जांच करने की मांग की
संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात बाबुओं की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग की। इसी के साथ किसी भी विभाग में शिकायतों के निस्तारण के लिए एक समय सीमा निर्धारित किए जाने की मांग की। जिससे कोई सरकारी कर्मचारी उपभोक्ता का उत्पीड़न ना कर सके। संगठन के सदस्यों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। इस दौरान देवदत्त शर्मा, सुमन चौधरी, नर्वदा गुप्ता, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review