ईरान और पाकिस्तान के परमाणु प्लान पर अमेरिका की टेढ़ी नजर – बड़ा गेम शुरू!
ईरान और पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम एक बार फिर वैश्विक मंच पर चिंता का विषय बन गए हैं। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि दोनों देशों की गतिविधियां न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।
ईरान पर इज़राइल और अमेरिका की नजर
IAEA की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान ने 60% तक यूरेनियम संवृद्धि की है, जो हथियार-ग्रेड यूरेनियम के बेहद करीब है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो टूक कहा है – “ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।” ट्रम्प ने इशारा दिया कि सैन्य कार्रवाई भी एक विकल्प हो सकता है।
इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियों ने भी संकेत दिया है कि वे ईरानी परमाणु स्थलों पर "पूर्णत: तैयार" हमले की स्थिति में हैं। इन घटनाक्रमों के मद्देनज़र अमेरिका ने इराक, बहरीन और कुवैत में अपने गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।
पाकिस्तान की 'बैटलफ़ील्ड न्यूक्लियर' रणनीति
पाकिस्तान की ओर से भी परमाणु क्षेत्र में एक नई दिशा में काम हो रहा है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ‘बैटलफील्ड न्यूक्लियर वेपन्स’ विकसित कर रहा है। इसमें चीन की गहरी भूमिका बताई जा रही है। भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच यह विकास और अधिक चिंता का विषय बन गया है।
अमेरिका की कूटनीतिक चाल
वॉशिंगटन ने एक साथ कई मोर्चे खोल रखे हैं। जहां एक ओर ईरान को बातचीत के लिए मनाने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक प्रतिबंधों और सैन्य तैयारियों से दबाव भी बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के मामले में अमेरिका, भारत और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review