मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, विमान हुआ क्रैश, पायलट की मौत
मध्य प्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई वहीं दूसरा जो प्रशिक्षु था वह गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि विमान चोरहटा गांव के एक मंदिर के गुंबद से टकराया, जिससे क्रैश हो गया। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच हुआ।
चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय का बयान
चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि रीवा हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। यहां पाल्टन कंपनी कई सालों से विमान प्रशिक्षण कर रही है। कल यानी गुरुवार को देर रात पुलिस को उमरी गांव के कुर्मियान टोला से प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली। तत्काल एसपी नवनीत भसीन ने डीएसपी उदित मिश्रा, चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय, गुढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठौर को भेजा था।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा
बताया जा रहा है।
प्लेन मंदिर के शिखर से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हुए उन्हें रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पायलट की मौत हो गई और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हुए। यह घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है।गौरतलब है कि उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। ऐसे में देर रात करीब 11.30 उक्त प्लेन को पायलट कैप्टन विमल कुमार पिता रविंद्र किशोर सिन्हा (54) वर्ष निवासी पटना छात्र सोनू यादव (22) जयपुर राजस्थान को प्रशिक्षण दे रहे थे। उसी दौरान जैसे ही रात करीब 11.30 बजे प्लेन ने उड़ान भरी, उमरी गांव के समीप स्थित मंदिर के शिखर से टकरा गया। टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलवा चारों और बिखर गया। घरों के अंदर गहरी नींद में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल भागे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review