इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, गुफा के पास ITBP की तैनाती

इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, गुफा के पास ITBP की तैनाती

बाबा अमरनाथ की यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है। खास बात ये है कि इस बार यह पावन यात्रा एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने के लिए होगी। जोकि पहली जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी।वऐसे में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों की तादात में श्रद्धालुओं के उमड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस साल एक और बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

इस बार यात्रा मार्ग के करीब आधा दर्जन जगहों और अमरनाथ गुफा के पास सीआरपीएफ की तैनाती नहीं की जाएगी। इन स्थानों पर इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस और बीएसएफ जवानों की तैनाती की जाएगी।

करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा अमरनाथ की गुफा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से सीआरपीएफ को दी जाती है लेकिन इस बार यह जिम्मेदारी इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस को सौंपी गई है। जबकि सीआरपीएफ को निचले इलाकों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

बता दें कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी दिलबाग सिंह ने पिछले दिनों ही अलग-अलग बैठकें करते हुए अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

बता दें कि पिछले काफी समय से मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। सूत्र का कहना है कि इस वजह से वहां शांति व्यवस्था कायम रखने और पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में भारी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की वजह से इस बार बाबा अमरनाथ की गुफा के बाहर आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों की तैनाती की जा रही है।

सूत्र ने ये भी बताया कि इस बार उत्पन्न सुरक्षा खतरों तथा चुनौतियों तथा जम्मू कश्मीर पुलिस की आवश्यकता के मद्देनजर आईटीबीपी जवानों को गुफा के पास तैनात करने का फैसला किया गया है।

बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने में बहुत कम दिन बचे हैं ऐसे में अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस बीच कुछ तस्वीरें पवित्र गुफा से सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में बाबा बर्फानी का पूर्ण स्वरूप देखने को मिल रहा है। इस बीच श्रद्धालुओं ने अभी से ही अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैन बुकिंग के साथ हेलिकॉप्टर बुकिंग करवाना शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया जा चुका है।

ऐसे बुक करें हेलिकॉप्टर

आप भी अगर बुकिंग करवाना चाहते हैं तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर डिटेल्स भरकर बुकिंग करवा सकते हैं।

अच्छी बात ये है कि हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए किराए में वृद्धि नहीं की गई है। एक तरफ का किराया 2800 रुपये है वहीं दोनों तरफ का 5600 रुपये है।

अमरनाथ यात्रा के लिए कई दिनों पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक करीब 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इस बार ये यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है, जोकि पूरे दो महीने तक चलेगी।

ऐसे में अभी से ही यात्रियों का आना जाना शुरू हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 5 लाख से ज्यादा भक्त अमरनाथ यात्रा करेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram