अखिलेश की फिसली ज़बान, बीजेपी ने संभाली कमान, निशाने पर रामनवमी या महानवमी!

अखिलेश की फिसली ज़बान,  बीजेपी ने संभाली कमान,  निशाने पर रामनवमी या महानवमी!

लखनऊ :उत्तर प्रदेश आगामी चुनाव से पहले पूरा युद्ध का मैदान बन चुका है नेताओं और राजनीतिक दलों के बीच ऐसी सियासी जंग छिड़ी हुई है कि कब कौन सी बात मुद्दा बन जाए और किस एक शब्द पर बवाल मच जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।ताजा मामला गुरुवार को अखिलेश यादव और भाजपा के बीच छिड़े 'महानवमी है या रामनवमी' विवाद का है। दरसअल, अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को शुभकामना देने के लिए एक ट्वीट किया, अब इस ट्वीट को लेकर भाजपा ने उन पर ऐसा निशाना साधा है कि हर किसी का ध्यान इस ओर जा रहा है।
दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में महानवमी पर लोगों को रामनवमी की बधाई दे दी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- 'आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!'। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इस ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया-'आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!'
लेकिन तब तक भाजपा को वार करने का मौका मिल चुका था। उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा गया-'जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं… जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है…'।
इस विवाद पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने मीडिया से कहा कि रामनवमी तो चैत्र मास मे आती है। शारदीय नवरात्र में तो महानवमी होती है। यह तो मां दुर्गा की अराधना का दिन है। इसके बाद दशहरा आता है। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसा करने वाले चुनाव आते ही हिंदू होने का ढोंग करने लगते हैं।
रामनवमी चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। इस साल 21 अप्रैल 2021 को रामनवमी पड़ी थी। भगवान राम के जन्म के दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। रामनवमी भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram