Doctors Strike: डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को भी रही जारी
- एम्स के निदेशक ने डाक्टरों से की काम पर लौटने की अपील
नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या की घटना से आक्रोशित रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को दसवें दिन भी जारी है। डॉक्टरों की हड़ताल से राजधानी में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं और अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज परेशान हो रहे हैं।
लोगों की परेशानी के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक ने रेजिडेंट डॉक्टरों से तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की है ताकि रोगी देखभाल सेवाएं सामान्य हो सकें। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रीय टास्क फोर्स गठित करने के फैसले के बाद भी डॉक्टरों ने हड़ताल वापस नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय टास्क फोर्स गठित करने के फैसले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठनों ने हड़ताल वापस लिए जाने के संकेत दिए थे।
आरएमएल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दे दी थी, लेकिन बाद में रेजिडेंट डॉक्टरों के दबाव में मुकर गया। एम्स, सफदरजंग अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों के आरडीए ने भी हड़ताल वापस लेने की घोषणा नहीं की।
इस वजह से बुधवार को भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। फेडरेशन आफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफएआइएमए) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील को मानने से इनकार कर दिया। एसोसिएशन का कहना है कि उनकी मांग डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाने व अध्यादेश लाने की है। अभी यह मांग पूरी नहीं हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review