Taj Mahal पर ‘शुद्धिकरण’ की कोशिश नाकाम: Akhil Bharat Hindu Mahasabha नेता अरेस्ट

Taj Mahal पर ‘शुद्धिकरण’ की कोशिश नाकाम: Akhil Bharat Hindu Mahasabha नेता अरेस्ट

आगरा में ताजमहल शुद्धिकरण ऐलान पर बवाल, हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार

महाशिवरात्रि मनाने के ऐलान के बाद पुलिस की सख्ती, कई नेता हाउस अरेस्ट

आगरा में ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताजगंज पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह ताजमहल को गाय के गोबर, गोमूत्र और गंगाजल से “शुद्ध” करने के उद्देश्य से वहां पहुंच रहे थे। संगठन ने पहले ही ताजमहल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए महाशिवरात्रि मनाने का ऐलान किया था।

हिंदू महासभा का दावा है कि शाहजहां के उर्स के दौरान ताजमहल “अपवित्र” हुआ है, इसलिए गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद महाशिवरात्रि की पूजा की जाएगी। संगठन के इस ऐलान के बाद आगरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई।

पुलिस ने महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर, जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और शहर महामंत्री नंदू भाई सहित कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके अलावा आगरा किले के पास बबलू निषाद के दर्जनों कार्यकर्ताओं को थाना रकाबगंज पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की, तो वह ताजमहल के अंदर भगवा लहराएंगी और महाशिवरात्रि मनाकर रहेंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शाहजहां के उर्स के दौरान तीन दिन तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क किया जा सकता है, तो महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल ताजमहल और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram