मेरठ के परतापुर में टावर विवाद: चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

मेरठ के परतापुर में टावर विवाद: चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

मेरठ के परतापुर में टावर विवाद ने तूल पकड़ा 

मेरठ। परतापुर क्षेत्र में स्थित घाट चौकी के इंचार्ज दुष्यंत पर एक निजी कंपनी के साथ मिलीभगत कर आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगवाने के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद चौकी इंचार्ज ने कंपनी को टावर लगाने की अनुमति दी, जिससे लगभग 25 हजार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।  

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर चौकी इंचार्ज से बात की तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और थाने से भगा दिया। इस रवैये से नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।  

ग्रामीणों ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को ज्ञापन सौंपते हुए चौकी इंचार्ज दुष्यंत के निलंबन की मांग की। उनका कहना है कि टावर लगने से क्षेत्र में स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा है। एसएसपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram