अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अभिनेता के साथ होती थी बदसलूकी
बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है । हालही में उनकी फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ रिलीज़ हुई थी। एक्टर को इंडस्ट्री में पहचान सीरीज ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली। हालही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया।
जिसमें उन्होंने बताया की जब वो इंडस्ट्री में बेनाम थे। तब लोग उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। अभिनेता को अगर पानी भी पीना होता था तो स्पॉटब्वॉय भी उन्हें इग्नोर कर देता था।
अभिनेता ने बताया की वो हमेशा कोशिश करते थे की जहां बड़ा कलाकार खाना खा रहे हो, वहीं वो भी खाए। लेकिन वहां उन्हें खाने नही देते थे। वहां उन्हें कॉलर से घसीटते हुए ले जाते थे। अभिनेता ने बताया की उस समय उनके अंदर अहंकार था। इसी वजह से वो इसको लेकर नाराज़ भी थे।
इसके अलावा नवाज़ ने यशराज फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस की तारीफें भी की। उन्होंने बताया की यशराज प्रोडक्शन हाउस सबको एक सामान ट्रीट करता है। साथ ही वहां पर सब एक साथ ही खाना खाते है। इसके अलावा उन्होंने बताया की उन्होंने कुछ काम किए है उसके लिए उन्हें भुगतान भी नहीं मिला।
अभिनेता ने इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया की उन्हें कुछ फिल्मों में काम करने के लिए पैसे भी नहीं दिए गए। उन्होंने कहा की उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ में काम किया था। जिसके लिए उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इसके साथ फिल्म शूल के लिए भी उन्हें पैसे नहीं मिले।
बता दें कि अभिनेता की लास्ट फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ थी। इस फिल्म में नवाज़ के साथ अभिनेत्री नेहा शर्मा भी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन नहीं कर पाई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review