मेरठ के MIET College मे 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 38 जिलों से लगभग 4500 छात्र होंगे शामिल
मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की गतिविधि 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2022 को एमआईईटी कॉलेज में होगा। यह जानकारी बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक दीपक शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी लखनऊ और अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर एमआईईटी मेरठ के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है।
24 साल बाद मेरठ ज़िले में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
इस आयोजन मे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझने के लिए बाल वैज्ञानिक मंथन और वर्ष 2022 के लिए मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना रखा गया है। 24 साल बाद मेरठ ज़िले में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। 10 से 17 आयु वर्ष के बालको के लिए विश्व का अनोखा व प्रभावी कार्यक्रम है।
मेरठ में बाल वैज्ञानिकों का होगा महाकुंभ
इस दौरान बाल वैज्ञानिक एक स्थानीय समस्या पर मंथन करते हैं, उसे जानने व समझने का प्रयास करते हैं फिर समाधान निकालते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों से लगभग 4500 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। जिनमें से 190 बच्चों को चयनित करके बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
इस दौरान 190 शोध पत्र/ प्रोजेक्ट प्रस्तुत होंगे, जिनमें से चयनित 21 शोध पत्र ,27 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक साइंस सिटी अहमदाबाद गुजरात में होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे वही 2 श्रेष्ठ शोध पत्र 3से7 जनवरी 2023 को नागपुर महाराष्ट्र में होने जा रहे इंडियन साइंस कांग्रेस के राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेंगे।
नीदरलैंड वेस्ट एंड ईस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहन कांत गौतम मुख्य अतिथि रहेंगे। इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट नई दिल्ली के प्रमुख वैज्ञानिक नाफिस अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में 1 दिसंबर को रहेंगे।
प्रेस वार्ता में राज्य सम्मेलन दीपक शर्मा,एमआईटी निदेशक डॉ आलोक चौहान और मीडिया मैनेजर अजय चौधरी मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review