केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश के एक दिन बाद ही heli service पर लगी रोक को हटाया

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश के एक दिन बाद ही heli service पर लगी रोक को हटाया

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालुओं और एक पायलट की बीते दिन हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। गरुड़ चट्टी के समीप यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। बताया जाता है कि क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए थे। शव भी जहां तहां बिखर गए थे। मगर हेली सेवा heli service पर लगी रोक को अब हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि मौसम खराब, घना कोहरा हेलीकॉप्टर क्रैश के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि, पूरी जानकारी तो जांच के बाद ही सामने आएगी। जांच बुधवार से शुरू होने वाली है। मगर आपको बता दें कि जांच से पहले ही यहां पर heli service पहले की तरह ही शुरू कर दी गई है। दरअसल, बीते दिन हादसे के बाद हेली सेवा पर रोक लगाई थी।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य पूरे होने तक की हेली सेवा रोकी गई थी। अब हेली सेवा फिर शुरू हो गई है। फिलहाल केदारनाथ में नौ कंपनियां हेली सेवाओं का संचालन कर रही हैं। यहां हर घंटे छह हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति है। केदारनाथ में हर दिन 55 से लेकर 60 बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram