गोलाबारी में यूक्रेन के 1 सैनिक की मौत, फंसे कई उत्तराखंडी,परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
यूक्रेन की सेना ने बुधवार को कहा कि रूस समर्थक अलगाववादियों की पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूक्रेन में की गई गोलाबारी में एक सैनिक की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। इस समय संघर्ष विराम उल्लंघन उच्च स्तर पर है। वहीं रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देशों की मान्यता देने के बाद कई पश्चिमी देशों, अमेरिका के बाद अब जापान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
आपको बता दें कि यूक्रेन में कई उत्तराखंडी फंसे हुए हैं। उनके परिजनों सरकार से उनके बच्चों को सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगाई है। बता दें कि कांग्रेस इसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख चुकी है। आपको जानकारी दे दें कि उत्तराखंड के कई बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई करने गए थे लेकिन वहां के हालातों को देखते हुए उनके परिजन परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसने एक दिन पहले 84 की तुलना में पिछले 24 घंटों में अलगाववादियों द्वारा गोलाबारी की 96 घटनाएं दर्ज की हैं। इसमें कहा गया कि अलगाववादी ताकतों ने भारी तोपखाने, मोर्टार और ग्रेड रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया।
यूक्रेन ने रूस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने इसका इस्तेमाल पूर्वी यूक्रेन को औपचारिक रूप से स्वतंत्र रूप से मान्यता देने और अपने सैनिकों को इस क्षेत्र में स्थानांतरित करने के बहाने के रूप में किया, जिससे एक संकट पैदा हो गया कि पश्चिम के डर से एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि हमारी सरकार जापान में रूस के सरकारी बांड को जारी करने और वितरण पर बैन लगाएगी। कहा कि जापान दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वीजा जारी करना भी निलंबित कर देगा। इसके अलावा जापान में उनकी संपत्ति को फ्रीज किया जाएगा और दोनों क्षेत्रों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review