विनय त्यागी की मौत: 750 करोड़ और रहस्यमयी खामोशी
विनय त्यागी की मौत: 750 करोड़, बेनामी संपत्ति और खामोशी—आखिर किसे था सबसे बड़ा फायदा?
भारतीय वाणी न्यूज़ पोर्टल | विशेष रिपोर्ट
गैंगस्टर की हत्या के बाद भले ही उसके परिजन अब किसी अनजाने डर के चलते खामोश नज़र आ रहे हों, लेकिन यह सवाल लगातार गहराता जा रहा है कि आखिर उसकी मौत से सबसे बड़ा फायदा किसे हुआ।
750 करोड़ की गुत्थी और शुरुआती सवाल
विनय त्यागी की गिरफ्तारी के समय से ही करीब 750 करोड़ रुपये की नकदी और सोने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सत्ता के गलियारों तक में यह चर्चा थी कि इतनी बड़ी रकम आखिर किसकी थी और क्यों इस पूरे मामले को एक मामूली चोरी दर्शाते हुए हल्की धाराओं में दर्ज किया गया।
वेस्ट यूपी का बड़ा ठेकेदार और बेनामी संपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला वेस्ट यूपी के एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ठेकेदार से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कथित तौर पर 750 करोड़ की नकदी के साथ-साथ 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी इस प्रकरण से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि यह संपत्ति अवैध तरीकों से अर्जित की गई थी।
एक्सप्रेसवे, गोपनीय सूचनाएं और मुनाफे का खेल
चर्चा यह है कि संबंधित ठेकेदार को सत्ता में बैठे प्रभावशाली लोगों के माध्यम से पहले ही यह जानकारी मिल जाती थी कि भविष्य में किन इलाकों से एक्सप्रेसवे या हाईवे गुजरने वाले हैं। इन सूचनाओं के आधार पर जमीनें कौड़ियों के भाव खरीदी जाती थीं, जो बाद में करोड़ों के मुआवजे में बदल जाती थीं। इस मुनाफे की कथित बंदरबांट भी सत्ता के गलियारों तक बताई जा रही है।
जेल से हत्या तक: क्या थी साजिश?
माना जा रहा है कि इन्हीं अवैध गतिविधियों और संभावित खुलासों के डर से पहले विनय त्यागी को जेल भेजा गया और बाद में एक रहस्यमयी व सुनियोजित साजिश के तहत उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया।
एम्स ऋषिकेश में आरोप, मेरठ पहुंचते ही खामोशी
गौरतलब है कि विनय त्यागी की मौत के बाद शुरुआती घंटों में उसके परिजन ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल के बाहर एक बड़े ठेकेदार पर सीधे आरोप लगाते दिखाई दिए और इसे बड़ी साजिश बताया। लेकिन जैसे ही शव लेकर परिजन मेरठ पहुंचे, पूरा माहौल बदल गया। जो आवाजें कैमरों के सामने बुलंद थीं, वे अचानक खामोश हो गईं। परिवार और रिश्तेदार किसी अनजाने डर से सहमे नजर आए और खुलकर बोलने से बचते दिखे।
विनय की पत्नी पर मंडराता खतरा?
अब इस पूरे मामले में एक अहम सवाल यह भी है कि इस कथित कहानी की बड़ी राज़दार विनय त्यागी की पत्नी हैं। हाल ही में उनके खिलाफ दर्ज कुछ मुकदमों को महज संयोग नहीं माना जा रहा। इसे दबाव या आने वाले खतरे का संकेत भी बताया जा रहा है।
जांच जारी, लेकिन सवाल बाकी
हालांकि उत्तराखंड सरकार इस पूरे मामले की जांच का दावा कर रही है, लेकिन अब भी कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब सामने आना बाकी हैं। यदि इन सवालों से पर्दा उठता है, तो न सिर्फ बड़े नाम सामने आ सकते हैं, बल्कि सिस्टम के भीतर छिपे कई राज़ भी उजागर होने की आशंका है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review