विद्या यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव ‘निर्वाणा-2026’ का भव्य आयोजन
विद्या यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव ‘निर्वाणा-2026’ का भव्य आयोजन
स्टार नाइट में डीजे ओला रास और गायक वरुण जैन ने बांधा समां
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या यूनिवर्सिटी में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘निर्वाणा-2026’ का आयोजन बेहद उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में डीजे कलाकार ओला रास की धमाकेदार प्रस्तुति और स्टार नाइट शो में गायक वरुण जैन के लाइव परफॉर्मेंस ने छात्रों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय स्तर की डीजे कलाकार ओला रास के म्यूजिक शो से हुई। उनके अनोखे म्यूज़िक स्टाइल और जोशीले बीट्स पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरकते नजर आए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
लाइव परफॉर्मेंस में गूंजे सुपरहिट गाने
इसके बाद स्टार नाइट कार्यक्रम में मंच संभालते ही गायक वरुण जैन ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने ‘रातां लंबियां’, ‘तू ही यार मेरा’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘केसरिया’, ‘इलाही’ और ‘खैरियत’ जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
इन गीतों पर दर्शक झूम उठे और मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कलाकारों, अतिथियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशासन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप कुमार जैन, प्रो-चांसलर विशाल जैन, कुलपति डॉ. हिरेन दोशी, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और वार्षिकोत्सव ‘निर्वाणा-2026’ विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review