उत्तराखंड: जब घर में अचानक नमाज पढ़ने लगा ब्राह्मण युवक
देहरादून से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। डोईवाला क्षेत्र में ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाला एक 24 साल का युवक अचानक नमाज पढ़ने लगा। यह युवक पिछले तीन वर्ष से नमाज पढ़ता आ रहा है। उसने अपने कमरे की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी हैं। उसके लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाली सामग्री मिली है। उसकी गतिविधियां देखकर परिजनों ने ही पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के बुल्लावाला के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत में बताया था कि उनका बेटा वैभव बिजल्वाण पिछले तीन वर्ष से वह घर पर अधिकांश समय खुद को कमरे में बंद रखता है। इस दौरान ज्यादातर समय लैपटाप और मोबाइल पर बिताता है। सिर्फ नित्यक्रम और भोजन आदि के लिए ही कमरे से बाहर निकलता है। वह इस्लाम को अपना धर्म बताने लगा और नमाज पढ़नी शुरू कर दी।
वह मुस्लिम धर्म को लेकर मुखर रहता है और समझाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। वैभव की ये हरकतें बढ़ती देख दो दिन पूर्व पिता को लगा कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। चिकित्सक को दिखाने की बात कहने पर वह पिता को पीटने लगा। इसके बाद पिता डोईवाला थाने पहुंचे।
बताया कि वैभव ने कोरोना काल के समय वक्त क्रिप्टो में ट्रेडिंग शुरू की थी। इसी दौरान वह कुछ इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसने उर्दू बोलना सीख लिया। युवक ने ऑनलाइन ऊर्दू भी सीख ली है। कमरे में बैठकर पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता है। इस चैनल से जुड़ने के बाद उसके आचरण में अचानक बदलाव आने लगा। डोईवाला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच की जा रही है। इसी से पता चलेगा कि वह किन व्यक्तियों के संपर्क में था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review