पांच घंटे के भीतर दूसरी बार डोली उत्तराखंड की धरती, इतनी रही तीव्रता

पांच घंटे के भीतर दूसरी बार डोली उत्तराखंड की धरती, इतनी रही तीव्रता

देहरादून: उत्तराखंड में पांच घंटों के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहला भूकंप रात में 2 बजे के करीब आया जबकि दूसरा भूकंप सुबह 6.30 बजे आया है। पहले भूकंप का केंद्र जहां नेपाल था वहीं दूसरे भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था।पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। इसका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था।

वहीं देर रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैंं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप के झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। उधम सिंह नगर में इसकी तीव्रता अधिक देखी गई। रात तकरीबन 1.58 मिनट पर आए इस भूकंप के चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि मध्य रात्रि में आए इस भूकंप के समय अधिकतर लोग घरों में सो रहे थे। देहरादून और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं दिल्ली, एनसीआर और यूपी के कई हिस्सों में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। बता दें कि उत्तर भारत में महज पांच घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इससे पहले मंगलवार रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी। वहीं नेपाल में यह मंगलवार को 24 घंटे के भीतर तीसरा भूकंप का झटका रहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram