उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में पहली बार नई व्यवस्था, आने से पहले करा लें ये काम

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में पहली बार नई व्यवस्था, आने से पहले करा लें ये काम

उत्तरकाशी: तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। गंगोत्री धाम में पहली बार नई सेवा शुरू हो रही है। अगर आपको भी दर्शन करने है तो पहले ऑनलाइन बुकिंग जरूर करा लें। बुकिंग मंदिर समिति की वेबसाइट से होगी। गंगोत्री धाम में अभी तक आनलाइन पूजा की कोई व्यवस्था नहीं थी।

इस बार गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से आनलाइन पूजा का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था इस बार कपाट खुलते ही शुरू हो जाएगी। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि आनलाइन पूजा के लिए श्रद्धालुओं को समिति की वेबसाइट पर बुकिंग करानी होगी।

साथ ही गंगोत्री मंदिर समिति देश-विदेश में श्रद्धालुओं के घरों तक गंगोत्री का गंगाजल निशुल्क पहुंचाएगी। इसके बाद भी देश के अलग-अलग प्रांतों से वर्षभर तीर्थ पुरोहितों के पास गंगाजल के लिए फोन आते हैं। लेकिन, कोई समुचित सुविधा न होने के कारण वह गंगाजल नहीं भेज पा रहे थे। गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था धाम के कपाट खुलते ही लागू हो जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram