उत्तराखंड: यहां पहाड़ से भरभराकर गिरने लगा मलबा, नेशनल हाईवे-109 ब्लॉक, देखें वीडियो
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रपायग में मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इसके अलावा बारिश भी जारी है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच रुद्रपायाग में नेशनल हाईवे 109 को बुधवार से बंद कर दिया गया है। ऐसा लैंडस्लाइड की वजह से हुआ है। जिले के तरसाली गांव के पास अचानक भूस्खलन के कारण पहाड़ों से भरभराकर मलबा नीचे गिरने लगा। इसपर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा, 'सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मलबा साफ होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।'
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1572788850875068417?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572788850875068417%7Ctwgr%5E8e90852c83a1aa203d53a7fd34ed22e202170df9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Futtarakhand%2Fstory-rudraprayag-nh-10-blocked-after-landslide-travellers-stopped-at-safe-places-watch-video-7116742.html
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के पास बुधवार सांय साढ़े पांच बजे अचानक भारी भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं। बीआरओ मार्ग को बहाल करने में जुटा है। भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ जोन लगातार नासूर बन रहा है। इस स्थान पर मार्ग बंद होने से गंगोत्री धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन रुकते ही मार्ग खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। यात्री वाहनों को भटवाड़ी और गंगनानी में रोका गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review