सीसीएस यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में गवर्नर के आने से पहले छात्रों का हंगामा
मेरठ। गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, इस दौरान गवर्नर को काले झंडे दिखाने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद विश्वविद्यालय के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
छात्र संघ चुनाव की मांग सहित सरकार विरोधी नारेबाजी के दौरान अक्षय बैंसला को हिरासत में लिया
गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन होना था। जिसमें शामिल होने के लिए यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को भी पहुंचना था। बताया जाता है कि इसी दौरान छात्र नेता अक्षय बैंसला सहित दर्जनों छात्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हो गए। यह नजारा देखते ही परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की तो छात्र पुलिस से भिड़ने को तैयार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्र नेता अक्षय बैंसला को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों छात्र नेताओं सहित आधा दर्जन से अधिक छात्रों को आनन-फानन में गाड़ी में लादकर किसी थाने में ले गई। जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।
सपा नेता सम्राट मलिक को देर रात किया घर में ही नजरबंद
वही सपा नेता जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक को पुलिस ने बीती रात ही घर में नजर बंद कर diya था पुलिस को सूचना थी कि सम्राट मलिक विश्विद्यालय के कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर सकता है जिसके चलते पुलिस ने कार्यक्रम से पहले ही सम्राट पर शिकंजा कसते हुए उसे देर रात घर में ही नजर बंद कर दिया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review