यूपीः BJP का झंडा लगी SUV में मिली युवक की लाश, फिर खुला ये चौंकाने वाला रहस्य
बाराबंकी: बाराबंकी के जैदपुर में युवक की हत्या कर आरोपी नहर किनारे एसयूवी में शव को छोड़कर फरार हो गए। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पाकर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर शव बाहर निकाला। शव खून से लथपथ था। मामले की जांच की जा रही है। एसयूवी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है।
युवक की पहचान लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही निवासी जगतपाल के रूप में हुई है।प्राथमिक जांच में मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है जिसके विवाद में युवक की हत्या की गई। हत्यारों ने एसयूवी को नहर के किनारे खड़ी कर शव में उसमें छोड़ दिया। जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर नहर के किनारे एक एसयूवी मंगलवार की सुबह खड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब 6:00 बजे पहुंची जैदपुर पुलिस ने लॉक तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ एक युवक का शव चद्दर से ढका मिला। जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी।
जांच में पता चला कि युवक लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही गांव का निवासी जगतपाल (40) है। एसयूवी युवक की पत्नी पिंकी के नाम रजिस्टर्ड पाई गई। गाड़ी में बैंक पासबुक और चेक आदि मिलने से मामला प्रॉपर्टी से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है।हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर घटनास्थल की जांच की। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नहर किनारे खड़ी टाटा सफारी का लॉक तोड़कर अंदर देखा गया तो युवक की लाश बरामद हुई है। जिसकी पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review