350किलो गांजे के साथ पकड़ा गया यूपी का आरोपी ज़मानत पर रिहा ।

350किलो गांजे के साथ पकड़ा गया यूपी का आरोपी ज़मानत पर रिहा ।

उत्तर प्रदेश के एक 350 किलो गांजे के साथ पकड़े गये आरोपी को हाई कोर्ट से मिली ज़मानत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक आदेश में 350 किलो गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी को जमानत दे दी है।
यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ की पीठ ने कलीम नाम के एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर दिया।
आरोपी 18 जनवरी 2019 से जेल में था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

इस संबंध में अयोध्या जिले में जनवरी 2019 में एनसीबी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर करते हुए, आरोपी ने दलील दी थी कि योजनाबद्ध तरीके से उसकी गिरफ्तारी की गई थी। वह निर्दोष है।

उसने यह भी निवेदन किया गया कि गांजे की बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं था।

आरोपी ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम की धारा 50 के प्रावधानों का कोई अनुपालन नहीं किया गया था।

उसने अदालत को यह भी आश्वासन दिया कि अगर उसे जमानत पर रिहा किया गया तो वह जमानत की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेगा।

जमानत याचिका का विरोध करते हुए, एनसीबी के वकील ने कहा कि मामले के प्री ट्रायल फेज में बेगुनाही का फैसला नहीं किया जा सकता है।

एनसीबी ने कहा कि अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो उसके फिर से इसी तरह की गतिविधि में शामिल होने की संभावना है। हालांकि कोर्ट ने एनसीबी की दलील सुनने के बाद आरोपी को जमानत दे दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram