उन्नाव में नाज खान पर हाईवे पर किन्नर समाज को अपमानित करने वाले अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

उन्नाव में नाज खान पर हाईवे पर किन्नर समाज को अपमानित करने वाले अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

उन्नाव में सोशल मीडिया सनसनी: नाज खान पर FIR, किन्नर समाज के अपमान का आरोप

उन्नाव। सोशल मीडिया पर भद्दे और अश्लील वीडियो बनाकर चर्चा में रहने वाली नाज खान पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया है। किन्नर समाज को अपमानित करने और सार्वजनिक मर्यादा तोड़ने के आरोप में सदर कोतवाली में नाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा लकी नाम के किन्नर की तहरीर पर दर्ज हुआ है, जिससे पूरे जिले में हलचल मच गई है।

शिकायत में कहा गया है कि नाज खान सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लगातार आपत्तिजनक वीडियो बनाती रही है। इन वीडियो में किन्नर समाज को लेकर अभद्र भाषा और अश्लील इशारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुईं। वीडियो वायरल होने के बाद किन्नर समाज में नाराजगी बढ़ती चली गई।

मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि नाज खान हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर वीडियो शूट करती थी। इससे न सिर्फ आम लोगों को परेशानी होती थी, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। बावजूद इसके, लंबे समय तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

लकी का आरोप है कि नाज खान को कुछ खाकीधारियों का संरक्षण हासिल था, जिसकी वजह से वह बेखौफ होकर इस तरह की हरकतें करती रही। हालांकि, मामला तूल पकड़ने और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी खंगाला जा रहा है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

एफआईआर दर्ज होते ही जिले में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर जहां इस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है, वहीं नाज खान की गतिविधियों को लेकर अब कई और सवाल भी उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram