आज अयोध्या में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण का फैसला करने वाली कार्यकारिणी बैठक हुई रद्द
आज यानी रविवार को अयोध्या में भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारिणी (Wrestling Federation Agm) अहम बैठक होनी थी, जोकि रद्द कर दी गई है। बता दें कि यह बैठक संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने बुलाई थी। माना जा रहा था कि इसमें तय होगा कि वह संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या इस्तीफा देंगे। बृजभूषण शरण सिंह इस समय विवादों में घिरे हैं। उन पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। करीब 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में धरने पर भी बैठे थे लेकिन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के दखल के बाद वे धरने से उठ गए। शनिवार शाम खेल मंत्रालय ने संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड कर दिया गया। इस बैठक से पहले बृजभूषण सिंह के लिए यह बड़ा झटका है। विनोद तोमर शनिवार सुबह गोंडा में बृजभूषण सिंह के साथ कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल थे। आशंका जताई जा रही है कि शायद बृजभूषण सिंह इस बैठक में शामिल होने से बचें।
अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया था कि एक निगरानी कमिटी बनाई जाएगी जो कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। कमिटी को यह रिपोर्ट 4 महीने के भीतर जमा करनी होगी। वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती महासंघ की कार्यकारिणी समिति और वार्षिक आम बैठक भी अयोध्या में बुलाई है।
शनिवार को गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें करीब 300 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। वैसे तो कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मौजूद थे और उन्हींने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया लेकिन वह मीडिया से दूर ही रहे। बताया गया कि वह प्रतियोगिता में बतौर अध्यक्ष नहीं बल्कि अतिथि के रूप में थे।
वहीं इसी चैंपियनशिप में मौजूद कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने कहा था कि बहुत मुमकिन है कि बृजभूषण सिंह खुद इस बैठक में बतौर अध्यक्ष पेश न हों महज जानकारी देने के लिए उपस्थित रहें। यह भी हो सकता है कि वह मीटिंग में भी न आएं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review