आज का इतिहास 30 दिसंबर
30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- जापान की राजधानी टोक्यो में 1703 में आये भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 में दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
- अमेरिका के न्यूयार्क में 1873 में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।
- रूस और फ्रांस ने 1893 में सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की 1906 में स्थापना ढाका में हुई।
- रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से 1922 में सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
- 1935 में इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
- वीके जोरिकिन ने 1938 में इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।
- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
- 1947 में रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
- भारत ने 1949 में चीन को मान्यता दी।
- पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने 1979 में संविधान अंगीकार किया।
- ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध 1996 में समाप्त।
30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का 1879 में जन्म हुआ।
- युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का 1992 में जन्म हुआ।
- संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान आर्य समाज के नेता के रूप में प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का 1923 में जन्म हुआ।
- प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का 1935 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का 1944 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का 1950 में जन्म हुआ।
30 दिसंबर को हुए निधन
- पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का 1706 में निधन।
- प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने
- लेखक ट्रीगवी ली का 1968 में निधन।
- जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का 1971 में निधन।
- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का 1975 में निधन।
- रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का 1990 में निधन।
- प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का 2009 में निधन
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review