ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
देहरादून, — उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का भव्य आयोजन किया गया। शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पदयात्रा में भाग लिया।
यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आतंकवाद के पोषक देश पाकिस्तान को सीधा और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड की वीरभूमि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से सेना और सुरक्षा बलों की शौर्यगाथा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' को प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, बृज भूषण गैरोला, भरत चौधरी, मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दर्जाधारी रजनी रावत, देवेंद्र भसीन, श्याम अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, शौर्य और एकता का अद्भुत प्रतीक बना, जिसमें जनमानस की सहभागिता ने संदेश दिया कि पूरा देश अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review