Tips: बालों का दोस्त है आपकी रसोई का जीरा

Tips: बालों का दोस्त है आपकी रसोई का जीरा

जीरा महज रसोई में प्रयोग होने वाला एक मसाला नहीं है बल्कि सेहत का खजाना भी है। इसके अलावा महंगी से महंगी डिश में जब तक जीरे का तड़का न लगे तब तक असली जायका आता ही नहीं है।

वहीं आपकी रसोई में प्रयोग होने वाला एक सामान्‍य सा मसाला जीरा आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। आपको बताते हैं कि जीरे का प्रयोग सेहत के लिहाज से आखिर किस तरह फायदेमंद है। साथ ही आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि इस तरह का नकली या मिलावटी जीरा कितना नुकसानदेह है।

व्‍यस्‍त दिनचर्या के कारण अब दिल संबंधी बीम‍ारियों के बढ़ने का खतरा ज्‍यादा बना रहता है। इसलिए दिल की बीमारी न हो इसके लिए जीरा रामबाण साबित हो सकता है। जीरा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इतना ही नहीं यह फैट को शरीर में बनने से रोकता है। जीरा वजन बढ़ने से भी रोकता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात में रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म चाय की तरह चुस्‍की लेकर पियें। बचे हुए जीरे को चबाकर खा लें। इससे होगा क्‍या कि शरीर के किसी भी कोने से जमा अनावश्यक चर्बी शरीर से बाहर निकल जाएगी। वजन भी धीरे धीरे कम होने लगता है।

जीरे में बहुत से ऐसे तत्‍व भी होते हैं जो आपके सौंदर्य में निखार लाते हैं। ये तत्‍व त्वचा पर पड़े विभिन्न दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं। त्‍वचा का काला पड़ जाना या मुरझा जाना इस तरह की समस्याओं के निदान के लिए जीरे के कुछ घरेलू नुस्खों से हासिल किया जा सकता है। जीरे में विटामिन ‘ई’ होता है जो त्वचा के लिए लाभदायक होता है। जीरा पीसकर किसी भी फेस पैक में मिलाकर अगर लगा लें, तो जल्द से जल्द आराम मिलता है।

जीरे में मौजूद विटामिन ई त्‍वचा और बालों को तो सही करता ही है साथ ही इसका एक अन्‍य गुण ये भी है कि यह तमाम तरह के त्वचा संबंधी संक्रमणों को दूर कर देता है। उसी प्रकार से यह उन चीज़ों से भी छुटकारा दिलाता है जो त्वचा में ढीलापन ला देते हैं। जीरे में समाहित विटामिन ई चेहरे की त्वचा में कसाव लाता है और साथ ही निखार बढ़ाता है। हफ्ते में एक बार या दो हफ्ते के बाद जब भी आप फेस पैक लगाएं उसके चुटकी भर जीरे का पाउडर मिला लें. असर  जरुर देखने को मिलेगा

जीरा हमें खुजली जैसी परेशानी से भी राहत दिलाता है। निरंतर खुजली रहने की शिकायत हो तो थोड़े से पानी में जीरा उबाल लें,उसे छानकर नहाने वाले पानी में मिलाकर नहा लें, इससे एलर्जी दूर हो जाएगी। वहीं जीरा में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और बालों की ग्रोथ अच्छी करने वाला तैलीय तत्व पाया जाता है। बालों को लंबा एवं घना बनाने यह सहायक होता है। मगर इसके लिए आपको काले जीरे की जरूरत पड़ेगी। ये बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। पानी से सिर धोने के बाद काला जीरा वाला तेल उस हिस्से पर सीधा लगाएं जहां बालों की संख्या कम हो रही हो। जल्‍द ही इस उपाय से काफी राहत मिलेगी।

जीरे में मौजूद आयरन हमारा प्रतिरक्षा तंत्र ठीक करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A और विटामिन C मौजूद रहते हैं और इन दोनें में ही एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व होते हैं। जीरा के पानी का रोजाना सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं खून की कमी से होने वाला एनीमिया जीरे के सेवन से ठीक हो सकता है। जीरे में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इस कारण एनीमिया की समस्या दूर होती है। एनीमिया होने पर आपको बार बार खून चढ़वाना पड़ता है, अगर जीरे के पानी का रोजाना सेवन करें तो फिर यह नहीं होता है।

जीरा रात भर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसके पानी से शैंपू करने के बाद धो लें। इससे बाल पुष्ट तो होंगे ही साथ ही जीरे में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स जड़ों को खोखला होने से बचाएंगे। बालों में रेशम सी चमक आ जाएगी जो किसी हेअर सीरम से या लोशन से हासिल नहीं हो पाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram