पर्दाफाश - अपनी ही मौत का प्लान बनाकर विदेश भागने की थी योजना

पर्दाफाश - अपनी ही मौत का प्लान बनाकर विदेश भागने की थी योजना

हाल ही में बिजनौर की कुछ घटनाएं सामने आई हैं जिसे देखकर क्राइम पेट्रोल की याद आ जाती है। बिजनौर के तीन अपराधियों के जुर्म का पर्दा फ़ाश हो गया है। बता दें सुशील गुप्ता लाल बहादुर सैनी और सुशील गुप्ता की प्रेमिका रानी बैंकों के कर्ज से बचने के लिए जिंदा व्यक्ति को कार में बैठाकर आग से जला दिया इसके बाद आधारकार्ड वहां डाल दिया। 

क्या है मामला 

सुशील गुप्ता एक गन्ना क्रेशर का मालिक है। कारोबार में नुकसान होने के बाद सुशील गुप्ता ने अपने साथी लाल बहादुर सैनी व अपनी प्रेमिका रानी से मिलकर बैंकों के कर्जे से बचने की योजना बनाई 29 नवंबर की शाम सुशील गुप्ता ने चांदपुर में शराब पीने आए एक पुराने परिचित व्यक्ति को कार में बैठा लिया। और चांदपुर से सिरधनी रोड पर कार में बैठा कर तेल डालकर आग लगा दी। और अपने सभी पहचान पत्र कार में छोड़ दिए। ताकि लोग सुशील गुप्ता को मरा हुआ समझे वो अपनी प्रेमिका के साथ खुलेआम ज़िंदगी जी सके साथ ही बैंकों के कर्ज से भी उसकी जान बच जाए पुलिस पूछताछ में सुशील गुप्ता ने बताया कि उसकी प्रेमिका रानी से उसके नाजायज संबंध है। जो उसके क्रेशर पर काम करती है ।

तीनों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाएं और अपना जिला छोड़ने की योजना बनाई योजनाबद्ध तरीके से तीनों ने एक राय होकर एक व्यक्ति को कार में बैठा कर आग लगा दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें घटना की जानकारी में जुट गई। 

24 में पुलिस ने किया पर्दापास 

तभी पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पूरी वारदात से पर्दा हटा दिया है। एसपी दिनेश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सुशील ने अपने साथी व अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बैंकों के कर्जे से जान बचाने के उद्देश्य से एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया था हालांकि आग में झुलसे व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।जो इस समय अपनी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है । गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram