फिल्म भोला का टीजर हुआ लॉन्च, भोले नाथ जैसे अग्रेसिव लुक में नजर आए अजय देवगन

फिल्म भोला का टीजर हुआ लॉन्च, भोले नाथ जैसे अग्रेसिव लुक में नजर आए अजय देवगन

 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद अब अजय देवगन की एक और अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। अजय देवगन की अगली फिल्म 'भोला' (Bholaa) का टीजर जारी हुआ है जिसे खुद अजय ने डायरेक्ट भी किया है। टीजर में एक्टर की झलक साफ नहीं दिखाई दी लेकिन फिल्म का टीजर दमदार एक्शन से भरा है।

बता दें कि दृश्यम के पहले पार्ट के सात साल बाद आए इसी फिल्म के दूसरे पार्ट को लोगों ने खूब सराहा है। फिल्म में अजय के अभिनय को लोगों ने जमकर सराहा। 

टीजर में दिखा दमदार एक्शन

टीजर की शुरुआत 'सरस्वती अनाथाश्रम' से होती है, जहां वार्डन ज्योति से कहती है कि कल उससे मिलने कोई रिश्तेदार आना वाला है इसलिए खेलना बंद करके सो जाए। जिसके बाद ये बच्ची रातभर यही सोचती रहती है कि मां-बाप, भाई-बहन, दादा-दादी...रिश्तेदारों की लिस्ट में किस-किसका नाम आता है कौन उससे मिलने आ रहा। 

भोला के टीजर में अजय देवगन का चेहरा को रिवील नहीं किया गया है लेकिन एक्टर काफी अग्रेसिव लुक में नजर आ सकते हैं। सिर पर भस्म और हाथ में त्रिशूल लिए, अजय देवगन का जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। जिसमे चार चांद बैकग्राउंड म्यूजिक लगा रहा है। 

तमिल का रीमेक है भोला

आपको बता दें कि 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का रीमेक हैं। जिसे हिंदी ऑडियंस की पसंद के लिए थोड़ा सा चेंज किया गया है। इस फिल्म में लीड रोल दिखने वाले अजय देवगन खुद ही इसके डायरेक्टर भी हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram