आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2' का टीजर हुआ आउट, 7 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 2019 में रिलीज हुई 'Dream Girl' ने भी क्रिटिक्स और जनता की काफी तारीफें बटोरी थी और यही कारण है कि लोगों को अपकमिंग सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आयुष्मान ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें वह पूजा नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं और पठान (शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म में उनके किरदार का नाम) से बात कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने अपने Instagram अकाउंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म Dream Girl 2 का एक टीजर वीडियो शेयर किया है। टीजर की शुरुआत में फिल्म में उनके किरदार 'पूजा' को एक कॉल आता है, जो पठान का है। निश्चित तौर पर यह पठान शाहरुख खान है, जो उनकी लेटेस्ट फिल्म का नाम और फिल्म में उनके किरदार का नाम है। इस कॉल में पूजा और पठान दोनों अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने लगते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा बने आयुष्मान खुराना को शाहरुख की आवाज में एक कॉल आता है, जो खुद को पठान कहता है। पठान कहता है कि 'जल्द ही मेरी जवान आ रही है', जिस पर पूजा (आयुष्मान) कहती हैं कि 'मेरी भी जवानी।' बता दें कि पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अगली फिल्म 'Jawan' पर काम कर रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली है।

आयुष्मान वीडियो में बताते हैं कि उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 7 जुलाई को आ रही है। हालांकि, इस टीजर वीडियो में आयुष्मान का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाई देता, लेकिन लड़की के अवतार में उनकी झलक जरूर देखने को मिलती है, जो काफी हद तक उनकी ड्रीम गर्ल के पार्ट 1 की तरह ही लगती है।

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। इसके पहले भाग में नुसरत भरुचा ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा, इसमें अन्नू कपूर और अभिषेक बैनर्जी भी अहम किरदार में होंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram