RRTS Corridor : मेरठ साउथ स्टेशन पर बनी सबसे बड़ी पार्किंग
- एक बार में खड़े हो सकेंगे लगभग 1200 वाहन
- ई-वाहनों की चार्जिंग की भी होगी सुविधा
मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ साउथ स्टेशन पर सबसे बड़ी पार्किंग बनाई जा रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर दो पार्किंग बनाई जा रही हैं, जिनका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। मेरठ साउथ स्टेशन पर जल्द नमो भारत ट्रेनों में सफर करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस स्टेशन पर लगभग 13000 स्क्वायर मीटर के क्षेत्रफल में दो पार्किंग बनाई जा रही है। इन दोनों पार्किंग में लगभग 1200 चौपहिया और दुपहिया वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था होगी। इन दोनों पार्किंग में ऑटो रिक्शा खड़े करने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इस स्टेशन पर मेरठ और दिल्ली दोनों ओर से आने वाले वाहनों के लिए स्टेशन में पिकअप और ड्रॉपऑफ की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। स्टेशन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि मेन रोड से आने वाले वाहन आसानी से यात्रियों को स्टेशन पर उतार व चढ़ा सकेंगे।
इसके साथ ही यहां पर दिव्यांग यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अलग से उनके वाहन खड़े करने का स्थान निर्धारित किया गया है और स्टेशन में आसान प्रवेश के लिए रैम्प भी बनाए गए हैं। इन पार्किंग में यात्रियों के इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए विशेष तौर पर ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इससे ई-वाहन धारकों के लिए वाहन चार्जिंग करना बेहद आसान हो जाएगा।
यह स्टेशन मेरठ के बार्डर पर है, जिसके संचालित होने से मोहिउद्दीनपुर, भूडबराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जुपुर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी। मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होने से लोग लगभग 30 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मेरठ मेट्रो का संचालन आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे पर ही किया जा रहा है। मेरठ में मेट्रो स्टेशनों के बीच एक से दो किमी कि दूरी होगी और मेट्रो स्टेशनों का आकार भी आरआरटीएस स्टेशनों कि तुलना में छोटा होगा। मेरठ में कुल 13 स्टेशन होंगे, जिनमें 4 स्टेशन मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम डिपो आरआरटीएस स्टेशन होंगे, जहां नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों ट्रेन सेवाएँ उपलब्ध होंगी, जबकि अन्य स्टेशन मेरठ मेट्रो के स्टेशन होंगे, जहां सिर्फ मेट्रो सेवा ही मिलेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review