गालीबाज श्रीकांत त्यागी यहां से हुआ गिरफ्तार, ऐसे चला लोकेशन का पता

गालीबाज श्रीकांत त्यागी यहां से हुआ गिरफ्तार, ऐसे चला लोकेशन का पता

नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था। इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। इससे पहले नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं।

आरोपी त्यागी ने सोसाइटी में अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था। आरोप है कि त्यागी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था। यही नहीं, अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था। सोमवार को नोएडा अथॉरिटी की टीम ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर फरार श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला दिया। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।

बता दें कि नोएडा की सोसाइटी में अतिक्रमण को लेकर एक महिला से श्रीकांत त्यागी का विवाद हो गया था। खुद को बीजेपी नेता बताने वाले दबंग ने उस दौरान महिला से गाली गलौज कर दी थी। साथ ही मारपीट पर भी उतारू हो गया था। महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था और उसपर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram