Meerut: शोभित विवि में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Meerut: शोभित विवि में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

- जन्मदिवस पर विवि की प्रेरणा स्रोत मां आदर्श जी को भी किया याद

मेरठ।  शोभित विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के साथ-साथ विश्वविद्यालय की प्रेरणा स्रोत मां आदर्श जी का जन्म दिवस भी भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती और मां आदर्श जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान और आभार को प्रदर्शित किया। सोलो डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तो शायरी की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति ने समारोह को भावनात्मक बना दिया। सिंगिंग के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रैप और बीटबॉक्सिंग की संयुक्त प्रस्तुति रही, जिसने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी रोमांचित कर दिया। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।  

समारोह में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ.जयानंद और कुलपति प्रोफेसर डॉ. वीके त्यागी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया और छात्रों को अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत से सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram