गर्मियों में इन टिप्स के साथ रखें स्किन का ख्याल, चमक उठेगा आपका चेहरा

गर्मियों में इन टिप्स के साथ रखें स्किन का ख्याल, चमक उठेगा आपका चेहरा

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। तेज धूप और उमस से भरी चिपचिपी गर्मी किसी भी इंसान को पसंद नहीं होती है। ऐसे मौसम में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है।इस मौसम में स्किन को चमकदार बनाए रखना बहुत मुश्किल काम होता है, गर्मी के मौसम में पसीना, धूल और प्रदूषण स्किन को खराब कर देते हैं।

जिससे धीरे-धीरे कई अन्य स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में आप अपनी स्किन की देखभाल कैसे करेंगे।

गर्मियों में स्किन की देखभाल का ऐसे रखें ख्याल

पर्याप्त पानी पिएं: गर्मी के मौसम में इंसान को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आपकी यह आदत स्किन के साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी साबित होगी। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपकी त्वचा चमकदार बनी रहती है।पानी शरीर और स्किन को डिहाइड्रेट होने से बचाता है, ऐसे में एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 6 से 7 लीटर पानी पीना चाहिए।

चेहरे को ठंडे पानी से धोएं: गर्मियों के मौसम में कहीं बाहर से घर आने के बाद या जब भी जरूरत महसूस हो चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोना चाहिए। साथ ही हफ्ते में कम से कम 2 बार चेहरे को स्क्रब करना चाहिए। इससे चेहरे में जमा धूल, पसीना, प्रदूषण धूल जाते हैं और चेहरा ग्लोइंग बना रहता है।

सनस्क्रीन लगाना न भूलें: सर्दियां हो या गर्मियां इंसान को सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में करना चाहिए। गर्मियों में तो खासकर जब भी आप घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।इससे सूरज से निकलने वाली खतरनाक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से हमारी स्किन को सुरक्षित रखती है। सनस्क्रीन के इस्तेमाल से धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सकता है।

हरी सब्जियों का सेवन: गर्मियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती, साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जिसके कारण स्किन चमकदार बनी रहती है।

फलों का सेवन: शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप मौसमी फलों जैसे अंगूर, तरबूज, आम, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फलों में भरपूर मात्रा में पानी होता है, यह स्किन के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत बेहतरीन होता है।

केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का न करें इस्तेमाल: कई बार हम स्किन पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स के लगातार इस्तेमाल से स्किन को बहुत नुकसान होता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram