शरीर के इन हिस्‍सों पर सबसे पहले दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

शरीर के इन हिस्‍सों पर सबसे पहले दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

खराब खानपान और गड़बड़ लाइफस्टाल ने लोगों को बीमारियों के घेरे में कर दिया है. इसमें से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या सबसे आम हो गई है. आपको बता दें, कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल. इसे हम एचडीएल (HDL) और एलडीएल (LDL) कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं.

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई अन्य बड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है. इसलिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलित होना बहुत जरूरी होता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो पर खास असर पड़ता है.

ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर क्या लक्षण हो सकते हैं. बता दें, शरीर के कुछ हिस्सों पर इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं. इसके जरिए आप अलर्ट हो सकते हैं और इसे कंट्रोल कर सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि बॉडी के कौन से पार्ट्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की ओर इशारा करते हैं... 


​आंखों के संकेत

बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सबसे पहले आपकी आंखों पर इसका संकेत दिख सकता है. अगर आपको आंखों की रोशनी से जुड़ी कोई दिक्कत हो रही है, तो समझ जाएं कि ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है.दरअसल, जिस किसी व्यक्ति की बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है, उसकी आंखों के कॉर्निया के बाहर के साइड ऊपर और नीचे नीले या सफेद रंग की गुंबद जैसी आकृति दिखाई देने लगती है.

हाथों में दर्द

हाथों में दर्द हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. अगर अक्सर आपके हाथों में दर्द रहता है, तो ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने का संकेत है. दरअसल, जब हमारी धमनियों के अंदर की परत में प्लाक यानी फैट जमा हो जाता है, जो कि सेल्लुर अपशिष्ट, फैट युक्त पदार्थ और कैल्शियम से बनता है. इसकी वजह से रक्त प्रवाह बाधित होने लगता है. जिससे हाथों में दर्द रहता है. 

स्किन पर निशान

स्किन में किसी भी तरह का बदलाव जैसे आंखों के नीचे की स्किन पर हल्का पीलापन दिखना, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है. आपने कुछ लोगों की आंखों के नीचे का इस तरह की लाइन देखी होगी. इसके अलावा हथेलियों और आपके पैर के निचले हिस्से पर भी इस तरह का रंग या लाइन देखने को मिले, तो इसे हल्के में लेने की गलता ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram