सीसीएसयू में दिनदहाड़े चाकू और तलवार से छात्र पर हमला, फायरिंग करके फरार हुए हमलावर 

सीसीएसयू में दिनदहाड़े चाकू और तलवार से छात्र पर हमला, फायरिंग करके फरार हुए हमलावर 

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक बार फिर से छात्रों के बीच गैंगवार की घटना हुई है। बुधवार को कॉलेज परिसर में खड़े एक वरिष्ठ छात्र पर बाइकों पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडे और चाकू व तलवार से हमला बोल दिया। छात्र को बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।

हंस चौधरी नाम के छात्र के मुताबिक वह सीसीएसयू से एमएसडब्ल्यू कर रहा है। हंस ने बताया कि बुधवार की दोपहर में एक जूनियर छात्र के साथ लॉ डिपार्टमेंट के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान चार-पांच बाईकों पर आए आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडों से हंस पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि हंस कुछ समझता आरोपियों ने चाकू और तलवार से ताबड़तोड़ वार करते हुए हंस को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उधर, फायरिंग की घटना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। चीफ प्रॉक्टर द्वारा सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए छात्र पर हमले की बात कही है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram