Ghaziabad: मोदीनगर में फिर शुरू होगा राज्य कर कार्यालय

Ghaziabad: मोदीनगर में फिर शुरू होगा राज्य कर कार्यालय

- अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में हुआ फैसला

मोदीनगर। राज्य कर कार्यालय मोदीनगर में पुन:शुरू हो जाएगा। भाजपा विधायक डॉ. मंजू ​शिवाच, राज्य कर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच शनिवार को हुई बहुपक्षीय बैठक के बाद राज्य कर कार्यालय को मोदीनगर में पुनः शुरू कराने का निर्णय हुआ।

गौरतलब है कि पहले मोदीनगर में राज्य कर कार्यालय संचालित तहो रहा था, लेकिन को कुछ समय पूर्व रातोंरात बंद कर गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे व्यापारियों और अ​धिवक्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया था। दोनों संगठनों की ओर से मोदीनगर में करीब चार दशक से संचालित राज्य कर कार्यालय को गाजियाबाद स्थानांतरित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

अ​धिवक्ताओं और व्यापारियों ने विधायक डॉ.मंजू ​शिवाच को ज्ञापन देकर मोदीनगर में दोबारा कार्यालय शुरू करने की मांग की थी। विधायक डॉ.मंजू ​शिवाच ने बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। विधायक ने कार्यालय गाजियाबाद स्थानांतरित करने से व्यापारियों और अ​धिवक्ताओं के रूख की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 

दिल्ली-मेरठ मार्ग ​स्थित एक ​शि​क्षिण संस्थान पर विधायक डॉ.मंजू ​शिवाच के साथ राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर दिनेश मिश्रा व अन्य अधिकारी, व्यापारियों और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली के बीच बहुपक्षीय बैठक हुई।

बैठक में राज्य कर कार्यालय मोदीनगर में पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया। आश्वासन दिया गया कि नगर पालिका परिषद राज्य कर कार्यालय के लिए शीघ्र ही भवन का चयन करेगा। जिसके बाद मोदीनगर में कार्यालय शुरू हो जाएगा। 

बैठक में व्यापारी नेता व पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल, डॉ.पवन सिंघल, महेश तायल, संजय गुप्ता व अमित अग्रवाल आदि सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram