स्पा सेंटर संचालक ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई, महीनों से करता रहा रेप

स्पा सेंटर संचालक ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई, महीनों से करता रहा रेप

मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र की रहने वाली एक स्कूल टीचर की बेटी ने स्पा सेंटर के संचालक पर कई महीनों तक खुद के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले कई महीनों से आरोपी अश्लील वीडियो वायरल video viral करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वहीं, एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित सपा सेंटर spa centre में काम करती थी। पिछले साल अगस्त के महीने में उक्त युवती उसे पीवीएस मॉल में पिक्चर दिखाने ले गई। जहां पहले से ही स्पा सेंटर का मालिक भी मौजूद था। आरोप है कि स्पा सेंटर के मालिक ने युवती को चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाते हुए उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद एक दिन उसे अपने स्पा सेंटर में मिलने के लिए बुलाया। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। युवती की मां जब स्कूल चली जाती तो आरोपी अक्सर उसके घर पर आ धमकता और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को सच्चाई बताई। इसके बाद दोनों मां-बेटी आरोपी के पास गई और उससे वीडियो डिलीट करने की गुहार भी लगाई। मगर इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। सोमवार को एसपी सिटी से मिलने पहुंची पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram