Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित

Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित

- सपा ने मेरठ से भानु प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी

- पुराने चेहरों को छोड़ पार्टी ने नए प्रत्याशी पर लगाया दाव

- सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं भानु प्रताप

मेरठ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सपा ने बिजनौर लोकसभा सीट पर यशवीर सिंह और नगीना लोकसभा सीट पर पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को टिकट दिया है। उधर, मेरठ लोकसभा सीट के लिए एडवोकेट भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

बता दें कि भानु प्रताप सिंह ने ईवीएम बदलने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। वे मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। पेशे से वकील हैं। उन्हें सपा में आपसी खींचतान का फायदा मिला है।
गौरतलब है कि बताया गया कि मेरठ से शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान और योगेश वर्मा टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। इसका फायदा भानु प्रताप सिंह को मिला। सपा ने मेरठ में दलित कार्ड खेला है। भानु प्रताप सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। वैसे योगेश वर्मा को टिकट देकर भी दलित कार्ड खेला जा सकता था पर आपसी खींचतान में योगेश वर्मा का टिकट कट गया।

वहीं, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भानु प्रताप सिंह के साथ फोटो डालने शुरू कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram