Shamli: मामूली विवाद में बेटे ने ले ली पिता की जान

Shamli: मामूली विवाद में बेटे ने ले ली पिता की जान

- दम तोड़ने तक सिर पर करता रहा वार

शामली। शहर के विवेक विहार में एक पुत्र ने संपत्ति के विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी पुत्र ने सिर में प्लास से कई वार करते हुए पिता की हत्या की और फरार हो गया। 

जानकारी के मुताबिक आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार में विनोद गुप्ता (65) बैंक से सेवानिवृत्त थे। सोमवार सुबह में विनोद गुप्ता का अपने बेटे विकास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आग बबूला हुए आरोपी बेटे ने प्लास से अपने पिता के सिर में कई वार कर दिए जिसमें वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं शोर-शराबा होने पर आरोपी पुत्र फरार हो गया।

मृतक की पत्नी उर्मिला की सूचना पर आदर्श मंडी थाना  पुलिस व एएसपी एसके सिंह व सीओ श्याम सिंह भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एएसपी एसके सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र में प्रोपर्टी का विवाद चल रहा था जिसके चलते सुबह में झगडा हुआ और बेटे ने प्लास सिर में मारकर पिता हत्या कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram