Indian Railways: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं

Indian Railways: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं

- हादसा टला, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल

बिजनौर। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में चंदक रेलवे स्टेशन पर अचानक पहियों में चिंगारियां उठी और धुआं धुआं हो गया। पहियों से निकला धुआं कोच में भरने लगा तो यात्रियों में आग लगने की दहशत फैल गई। घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। 

बताया गया कि अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी कि धीमी होते ही यात्री ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं। ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर अफरा तफरी का माहाैल हो गया। 

वहीं स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही अधिकारी माैके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर आग बुझाई। काफी देर तक यह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और पूरी तरह चेकिंग की गई।

वहीं इस दाैरान देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को भी इसी स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों में इतनी दहशत फैल गई थी कि ट्रेन के चलने पर भी वे उसमें सवार नहीं हुए और स्टेशन पर ही रह गए। ये यात्री दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram