श्रद्धा वाली स्क्रिप्‍ट फिर दोहराई गई, निक्की का लिव इन पार्टनर ने अमीन पूनावाला जैसे मोबाइल तार से घोंटा गला

श्रद्धा वाली स्क्रिप्‍ट फिर दोहराई गई, निक्की का लिव इन पार्टनर ने अमीन पूनावाला जैसे मोबाइल तार से घोंटा गला

राजधानी में श्रद्धा वाली स्क्रिप्‍ट दोहराई गई तो इंसानियत से भरोसा डिगने लगा। निक्‍की यादव के साथ लगभग वही सबकुछ हुआ जो श्रद्धा मर्डर केस में हुआ था। किरदार जरूर बदले थे। श्रद्धा की जगह थी निक्‍की और आफताब अमीन पूनावाला के स्‍थान पर खड़ा था एक और वहशी। नाम साहिल गहलोत। निक्‍की की कहानी प्‍यार, धोखा और मर्डर का कॉकटेल है। निक्‍की और साहिल ल‍िव-इन पार्टनर थे। निक्‍की शुरू में अपनी बहन के जिस घर में रहती थी, वहां साहिल का आना-जाना था। लेकिन, साहिल कहीं और भी चक्‍कर चला रहा था। निक्‍की को धोखा देकर वह दूसरी लड़की के साथ शादी करने के लिए जा रहा था। जब इससे पर्दा उठा तो निक्‍की ने आवाज उठाई। लेकिन, साहिल ने गला घोंटकर उसकी आवाज बंद कर दी। इस केस में कैसे क्‍या हुआ? आइए, यहां परत-दर-परत जानते हैं।

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली मंगलवार को सुर्खियों में आ गई। कुछ महीने पहले की यादें दोबारा हरी हुईं। 24 साल के युवक ने अपनी प्रेमिका की कार में गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इसके लिए हत्‍यारे ने मोबाइल फोन के डेटा केबल का इस्‍तेमाल किया। निक्‍की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। साहिल ने अपनी प्रेमिका से एक बड़ा राज छुपाया था। उसने नहीं बताया था कि उसकी शादी किसी दूसरी महिला से तय हो गई है। निक्की को जब साहिल गहलोत की शादी के बारे में पता चला तो दोनों की तीखी बहस हुई। यही निक्‍की की हत्‍या का कारण बना।

कैसे ब‍िगड़ती चली गई बात?

साहिल गहलोत दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जब यह बात निक्‍की यादव को पता चली तो उसने साहिल को बुलाया। निक्‍की की साहिल से बहस हुई। वह शादी के लिए भी जोर डालने लगी। यह 10 फरवरी की बात है। उस दिन टेडी डे था। कार में बात बढ़ती ही चली गई। साहिल का गुस्‍सा बढ़ता चला गया। उसने मोबाइल फोन के डेटा केबल से निक्‍की का गला घोंट दिया। इसके बाद साहिल का सिरदर्द बढ़ गया। वह शव को ठिकाने की जुगत लगाने लगा। साहिल गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है। उसका ढावा है। उसने निक्‍की के शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद कर दिया। कार से ही वह निक्‍की की बॉडी को ढाबे तक लेकर गया था। साहिल बॉडी को ठिकाने लगा पाता उससे पहले ही पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी साहिल को दबोच लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram