Re-open School: नामांकन के लिए बच्चों का आना जरूरी नहीं
Uttar Pradesh: योगी सरकार ने निर्देश देते हुए कहां है कि नामांकन के लिए बच्चों का आना कोई जरूरी नहीं है उनके अभिभावक आ सकते हैं.यदि विद्यार्थी परिवार की सहमति से घर पर ही पढ़ना चाहता है तो उसे अनुमति दी जाए। साथ ही शिक्षकों व छात्रों के नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की जाए।
पहली सितंबर से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल
माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करने के साथ ही शासन कक्षा छह से आठ तथा पहली सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलाें को कोविड गाइड लाइन के तहत संचालित करने का निर्देश पहले ही जारी कर चुका है। निर्देश में स्पष्ट रूप से स्कूलों में साफ-सफाई व हाथ धोने की व्यवस्था करने को कहा गया है। कोविड के तहत गठित निगरानी समितियों में जिनके पास डिजिटल थर्मल स्कैनर व आक्सीमीटर हैं, उनसे इसे मंगवाने और स्कूल के शिक्षक, शिक्षणोतर कर्मचारी, रसोइया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कोविड टास्क फोर्स समिति गठित करने का भी निर्देश
हर स्कूल में शिक्षक, अभिभावक व प्रबंध समिति सदस्यों को शामिल कर कोविड टास्क फोर्स समिति गठित करने को भी कहा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पठन-पाठन शुरू होने से पहले प्रबंध समिति की बैठक कराएं और अभिभावकों को प्रेरित करें कि वे बच्चों को स्कूल भेजें।इन पर रहेगा विशेष जोरकक्षा, फर्नीचर, स्टेशनरी सभी का होगा सैनिटाइजेशनअधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय दो पाली में होंगे संचालितप्रत्येक गतिविधि में छह फीट की दूरी होगी
जरूरी समारोह व त्योहार का विद्यालय में न हो आयोजन
माता-पिता की सहमति अनिवार्यप्राथमिकता पर होगा समस्त कर्मियों एवं अभिभावकों का शत-प्रतिशत टीकाकरणविद्यालय परिसर की प्रतिदिन हो सफाईसफाई अभियान में बच्चों को लगाने पर रोकजिले के समस्त खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूल खुलने पर कोविड गाइड लाइन का पालन अनिवार्य होगा। क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review