घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी घटना CCTV में कैद  

 घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी घटना CCTV में कैद  

मेरठ। परतापुर में टेंपो चालकों और दबंगों के बीच अवैध उगाही को लेकर चल रहे मामले के दौरान देर रात एक टेंपो चालक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई। यह वारदात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।

पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

परतापुर के कुंडा गांव के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह टेंपो चलाता है। राकेश का कहना है कि बुधवार की रात वह अपने बेटे विकास के साथ टेंपो लेकर बागपत में बुकिंग पर गया था। इसी दौरान देर रात लगभग 10:30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने राकेश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

राकेश के पड़ोस में रहने वाले मोनू कसाना फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की यह घटना मोनू कसाना के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मोनू द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से कारतूस के खाली खोके बरामद हुए। उधर, बृहस्पतिवार की सुबह परतापुर थाने पहुंचे पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ फायरिंग की तहरीर दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram