Meerut : पेड़ों को राखी बांधकर मनाया 'वृक्षाबंधन'

Meerut : पेड़ों को राखी बांधकर मनाया

- पेड़ों को बचाने के लिए राखी बांध कर लोगों को किया जागरूक
 
मेरठ। जिले में रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया गया। कई महिलाओं ने रक्षाबंधन पर ही पेड़ों को राखी बांधकर, 'वृक्षाबंधन' मनाया। वन विभाग की ओर से आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण हितैषी क्लब, संघ, समिति के सदस्यों ने वृक्षों को राखी बांधकर “वृक्षाबंधन” मनाया और पेड़-पौधों को अपना भाई मानते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

युवाओं का कहना है कि वे पेड़ों की रक्षा अपने भाइयों की तरह ही करेंगे और पर्यावरण सुरक्षा की मुहिम को तेज करेंगे। युवाओं के इस अनोखे मुहिम की लोग तारीफ कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि पेड़ों की सुरक्षा को लेकर यह सराहनीय पहल है।
इस क्रम के तहत शहीद स्मारक पर वन विभाग व एनवायरनमेंट क्लब की तरफ से रक्षाबंधन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने इस मुहिम में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया। राज्यमन्त्री ने भी पेड़ों को राखी बांधी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों व एनवायरनमेंट क्लब के सदस्यों द्वारा पेड़ों को रखी बाँध कर पेड़ों के संरक्षण की शपथ ली। 

सरधना क्षेत्र में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने अहमदाबाद गांव में नहर पटरी पर पेड़ों को राखी बांधी और पौधारोपण कार्य किया गया। रिठानी रेंज मे घाट ग्राम पर रक्षाबंधन वाटिका का निर्माण किया गया। मेरठ डीएफओ राजेश कुमार और एसडीओ अंशु चावला इस मुहिम की सराहना की  है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram