प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का स्वास्थ्य नाजुक, पीएम मोदी मिलने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का स्वास्थ्य नाजुक, पीएम मोदी मिलने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। मां को देखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद के अस्पताल पहुंच गए हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ मंत्री भी हैं। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

इससे पहले मंगलवार देर रात हीराबा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।

हीराबा ने जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे। इधर, राहुल गांधी ने भी हीराबेन के जल्द ठीक होने की कामना की है।

उन्होंने लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विट कर लिखा- मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ। PM मोदी की माता जल्द स्वस्थ हों

4 दिसंबर को हीराबेन से मिले थे मोदी, आशीर्वाद लिया

PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया साथ ही उनके साथ बैठकर चाय पी थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram