पीएम केयर फंड द्वारा प्रधानमंत्री करेंगे आधुनिक आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में पीएम केयर फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचना प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह एम्स के आसपास सघन आबादी क्षेत्र में सत्यापन अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री देश में निर्मित 162 आक्सीजन प्लांट का एम्स ऋषिकेश से ही वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश में आने का संभावित कार्यक्रम है। वे यहां पीएम केयर फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में निर्मित 162 आक्सीजन प्लांट का वह वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन अधिकारियों के साथ तीन दिन पूर्व एम्स में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।
यहां हेलीपैड में तीन हेलीकाप्टर लैंड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से आने का भी विकल्प रखा गया है। जिसके तहत एम्स और उसके आसपास मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। एम्स के आसपास शिवाजी नगर, पशुलोक घनी आबादी क्षेत्र है। यहां रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस की ओर से प्रत्येक घर का सत्यापन किया जा रहा है।
एम्स के आसपास शिवाजी नगर, पशुलोक घनी आबादी क्षेत्र है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि इन घरों के मालिक और किरायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जिन घरों में बिना सत्यापन के किरायेदार मिल रहे हैं। उनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन ङ्क्षसह नेगी, आइडीपीएल चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, एम्स चौकी प्रभारी शिवराम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सत्यापन में लगाया गया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि इन घरों में रहने वाले मकान मालिक और किराएदारों की सूची तैयार की जा रही है, जो लोग बिना पुलिस को सूचित किए किराएदार रख रहे हैं उनके खिलाफ जुर्माना संबंधी कार्यवाही भी की जा रही है। सत्यापन कार्य में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, आइडीपीएल चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, एम्स चौकी प्रभारी शिवराम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review