Pathaan Box Office Collection Day 13: 'पठान' ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, हासिल किया ये मुकाम
Pathaan Box Office Collection Day 13: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जोड़ी ने फिल्म 'पठान' को उस मुकाम तक पहुंचा दिया है जहां तक इक्का दुक्का फिल्में ही अब तक पहुंच पाई हैं। यह तिकड़ी पहली बार एक साथ पठान में नजर आई है और फिल्म के लिए काफी लकी साबित हुई है। 12वें दिन 800 करोड़ को पार करने वाली पठान का कलेक्शन सोमवार को भी आगे बढ़ता दिखाई दिया। हालांकि इसमें कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन बावजूद इसके फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन करने में कामयाब रही, ऐसा कहा गया है। दुनियाभर में की गई अब तक की कुल कमाई में पठान 832 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, भारत में 13वें दिन पठान ने कैसा परफॉर्म किया, इसकी डिटेल्स भी हम आपको बता रहे हैं।
कल यानि 6 फरवरी को शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी फिल्म पठान का दूसरा सोमवार था। दिन बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि पहले दो वीकेंड तक फिल्म से बहुत उम्मीदें रहती हैं और कलेक्शन भी अच्छी खासी रफ्तार के साथ चलता रहता है। अब इससे आगे पठान जितना भी कलेक्शन करेगी वह फिल्म के बारे में बहुत कुछ तय करेगा। मसलन, क्या यह इस टाइम पीरियड के कलेक्शन में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ अपना ही एक रिकॉर्ड सेट करेगी? क्या फिल्म 900 करोड़ को पार कर पाएगी? या फिर क्या यह 1000 करोड़ को भी पार कर लेगी? इन सारे सवालों के जवाब पठान के आने वाले समय में होने वाले कलेक्शन पर निर्भर करेंगे। जहां तक दूसरे सोमवार यानि कि पठान के 13वें दिन के कलेक्शन की बात है, तो फिल्म की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ी बताई गई है।
भारत में फिल्म के अब तक के कुल बिजनेस की बात करें तो, जाने माने ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने इसके आंकड़ें जारी कर बताया कि पठान का भारत में अब तक का कलेक्शन 440 करोड़ के लगभग पहुंच चुका है। इसने KGF-2 को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। यह कारनामा पठान ने सिर्फ 13 दिन में कर दिखाया है। केजीएफ-2 का लाइफटाइम कलेक्शन 434 करोड़ बताया गया है। साथ ही ट्रेड एनालिस्ट ने भी सोमवार का कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये होने की बात कही है। पठान का वर्तमान कलेक्शन ट्रेंड बता रहा है कि फिल्म जल्द ही 900 करोड़ को पार कर सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में कलेक्शन ट्रेंड देखकर कहा जा सकेगा कि यह 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।
पठान का 13वें दिन का कलेक्शन रविवार यानि फिल्म के दूसरे संडे के मुकाबले आधे से भी कम रहा। कलेक्शन में 40% तक की गिरावट की बात सामने आई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सोमवार के संभावित आंकड़े जारी करते हुए बताया कि फिल्म का कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये तक जा सकता है। हालांकि ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म 832 करोड़ को पार कर अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। यशराज फिल्म्स अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए फिल्म के वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review