शादी के बंधन में बंधने जा रहे है परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा
बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर वह आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सुर्ख़ियों में बनी हुई है। खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं।
-अभिनेत्री को गुरूवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में राघव के साथ देखा गया था। इससे पहले भी वह राघव के साथ कई बार पैपराजी द्वारा स्पॉट की गई थी।
सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की दोनों डेट कर रहे है। खबरों की माने तो दोनों रिलेशनशिप में है। हांलाकि इसको लेकर दोनों ने ही खुलासा नहीं किया है। अब खबर आ रही है की दोनों के परिवार भी आपस में मिल रहे है।
बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें फ़ैल रही है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। अब खबर आ रही है की दोनों के परिवार आपस में मिल रहे हैं। जिससे सोशल मीडिया पर लोग दोनों की शादी को लेकर बात कर रहे हैं।
हाल ही में दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद मीडिया ने राघव से परिणीति के साथ शादी को लेकर सवाल भी पूछा था। जिसपर राघव ने कहा की मुझसे राजनीती से जुड़ें हुई प्रश्न पूछें, परिणीति पर नहीं।
संसद में भी राघव को परिणीति के नाम से चिढ़ाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। वीडियो में सांसद उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ मजाकिया अंदाज़ में कहते है की आपने (राघव )पहले ही सोशल मीडिया पर बहुत जगह ली हुई है। आज आपके चुप रहने का दिन है। जिस पर राघव यह बात सुनकर मुस्कुराते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review