जाँच करने वाले ही आए जाँच की ज़द में,वानखेडे के साथ बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली भी तलब।
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से इस मामले में कई अहम मोड़ आए हैं। इस मामले की जांच कर रहे समीर वानखेड़े खुद जांच की जद में आ गए हैं।मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता मनीष भानुशाली को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। मनीष भानुशाली के बारे में कहा जा रहा है कि वो मुंबई क्रूज ड्रग्स केस का एक गवाह है।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसी शख्स ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को क्रूज पर होने वाली ड्रग्स पार्टी के बारे में सूचना दी थी। मनीष भानुशाली क्रूज पर एनसीबी की उस रेड का अहम गवाह बताया जा रहा है जिसके बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। कुछ दिनों पहले मनीष भानुशाली ने अपनी जान को लेकर खतरा भी बताया था।
इस मामले के एक अन्य गवाह प्रभाकर सैल के शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की तरफ से जारी किया गया यह पहला समन है। प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया है कि आर्यन खान को रिहा करने के लिए एनसीबी की तरफ से 25 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी। इस मामले में मुंबई एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का नाम भी प्रभाकर सैल ने दिया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम रिश्वत से जुड़े इन आरोपों की छानबीन कर रही है। इतना ही नहीं एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े पर लगे गंभीर आरोपों की जांच एनसीबी की निगरानी टीम भी कर रही है।
मुंबई पुलिस अलग-अलग गवाहों की तरफ से मिले चार शिकायतों की जांच कर रही है। यह शिकायत इस मामले के स्वतंत्र गवाह बताए जा रहे प्रभाकर सैल, वकील सुधा द्विवेद, कनिष्का जैन और नितिन देशमुख ने की थी। सभी शिकायतों को एक साथ मिलाकर मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। मंगलवार और बुधवार को पुलिस ने प्रभाकर सैल का बयान भी दर्ज किया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review