आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव शुरू, नीले रंग की खास जैकेट में नजर आए पीएम मोदी
आज यानी बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा हो रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर साढ़े तीन बजे लोकसभा में जवाब देंगे। वहीं पीएम मोदी संसद में एक ख़ास जैकेट पहने पहुंचे हैं। यह नीले रंग की है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि यह जैकेट प्लास्टिक की बोतलों PET से बनी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पीएम को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक में यह जैकेट भेंट की थी। बता दें ऐसी दस करोड़ बोतलों को रिसाइकल करने का लक्ष्य रखा गया है। पेट्रोल पंप के असिस्टेंट को यही जैकेट दी जाएगी।
राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किए। उन्होंने कहा कि यहां पर सदन में मैं जो देखता हूं, लोग नफरत की बात ज्यादा करते हैं। हमारे जिम्मेदार सांसद-मंत्री ऐसी बात करते हैं कि कहीं भी जाओ हिंदू-मुस्लिम, वही है क्या देश में, दूसरे मुद्दे नहीं मिलते।
आज नफरत हर जगह फैल रही है। हमारे ही प्रतिनिधि उसको बढ़ावा दे रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से पूछता हूं कि आप चुप क्यों बैठे हो। आप सबको डराते हो, नफरत फैलाने वालों को क्यों नहीं डराते हो। एक नजर पड़ी आपकी तो वो समझ जाएगा कि टिकट नहीं मिलेगा, चुप हो जाएगा। आप मौनी बाबा बनकर बैठे हैं इसलिए ये हालात बने हैं।
उन्होंने कहा, 'कहीं क्रिश्चियन का धार्मिक स्थल, उस पर निगाहें हैं। शेड्यूल कास्ट मंदिर गया तो उसे मारते हैं, सुनवाई नहीं होती। शेड्यूल कास्ट को हिंदू मानते हैं ना तो उसे मंदिर में क्यों नहीं जाने देते। उसके घर जाकर खाना खाकर मंत्री फोटो शेयर करते हैं। जब धर्म एक है तो उसे मंदिर में क्यों नहीं जाने देते हो। एक तरफ वो हमारे साथ भी नफरत करते हैं। धर्म-जाति-भाषा के नाम पर नफरत कर रहे हैं। नफरत छोड़ो और भारत को जोड़ो। राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा था कि हिंदू हो या मुसलमान, राजा हो या किसान...सबका सम्मान करना चाहिए।'
BJP सांसद ने कांग्रेस नेताओं को क्यों बताया बाबर की संतान
लोकसभा में मंगलवार को मुगलों और बाबर का भी जिक्र हुआ। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सदन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा- मैं मुगलों की बात कर रहा हूं मुसलमानों की नहीं, ये बाबर की संतान की तरह बात कर रहे हैं।
राज्यसभा में सभापति और दिग्विजय के बीच नोकझोंक राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद सदन सुचारू रूप से चलाया गया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत की। चर्चा के दौरान नियम 167 को लेकर सभापति और दिग्विजय के बीच नोकझोंक हुई। सभापति ने सदस्यों को नियमानुसार नोटिस देने की नसीहत भी दी। दूसरी तरफ, भाजपा सांसद डॉक्टर के लक्ष्मण ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज की रिपोर्ट भी पेश की।मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री स्पीच में राहुल के उन सवालों का जवाब दे सकते हैं, जो मंगलवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछे थे। राहुल ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी और बिजनेसमैन गौतम अडाणी के रिश्ते पर सवाल किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 2014 में एक जादू शुरू हुआ और अडाणी अमीरों की लिस्ट में 609 नंबर से दूसरे पर आ गए।
भाजपा सांसदों ने राहुल के आरोपों पर नाराजगी जाहिर की थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी बुधवार को राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले में लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि राहुल ने बिना किसी तथ्यों पर PM पर आरोप लगाए हैं। सांसद ने कहा कि सदन की अवमानना के तहत उन पर कार्रवाई की जाए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review